भाषा की शुरुआत , मुख से निकला पहला शब्द ,
हर दिल में सबसे गहरा जाके बसता है !
यह वही जन्मदात्री , जननी , माता है हमारी ,
जिसके मातृत्व मे जीवन हमारा सँवरता है !
जनम से मर्त्यु तक सबसे प्यारा यही शब्द होता है ,
जो हर किसी के मुख से भावना बनकर प्रकट होता है !
जीवन दायिनी को सर्वस्व समर्पित है , हे माँ तुझे प्रणाम करता हूँ ,
Mother's day के बहाने ही सही, यह चार पंक्तिया "माँ " के नाम करता हूँ !!
आपका शिवा
१४- मई - २०११

Nicely written Shivaji.... 👏👏
ReplyDelete👌👌👌🌷
ReplyDelete